छात्र संघ चुनाव से मेडिकल कॉलेज तक… NSUI का सरकार पर हमला, बोला—प्रत्यक्ष चुनाव कराओ, PPP मेडिकल कॉलेज का विरोध रहेगा जारी

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

छात्र संघ चुनाव से मेडिकल कॉलेज तक… NSUI का सरकार पर हमला, बोला—प्रत्यक्ष चुनाव कराओ, PPP मेडिकल कॉलेज का विरोध रहेगा जारी


कटनी। इंडियन कॉफी हाउस में NSUI जिला अध्यक्ष अजय खटिक ने पत्रकार वार्ता कर छात्र हित, शिक्षा व्यवस्था और कटनी के विकास से जुड़े मुद्दों पर संगठन की आगामी रणनीति सामने रखी। उन्होंने छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग करते हुए कहा कि छात्रों को अपने प्रतिनिधि चुनने का लोकतांत्रिक अधिकार मिलना चाहिए।

NSUI ने कटनी में प्रस्तावित PPP मॉडल मेडिकल कॉलेज का विरोध जारी रखने का ऐलान किया। साथ ही शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, शासकीय लॉ कॉलेज की स्थापना, कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने, रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने और तिलक कॉलेज को ऑटोनोमस किए जाने की मांग उठाई।

दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने भाजपा जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर कटनी के विकास को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिले को शासकीय मेडिकल कॉलेज नहीं मिलना जनता के साथ अन्याय है और इसके लिए सांसद वीडी शर्मा एवं विधायक संदीप जायसवाल को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए जिले में नशे और सट्टे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया। साथ ही भाजपा नेताओं पर संरक्षण और मिलीभगत के आरोप लगाते हुए सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की।

संजय पाठक के बयान पर भी तीखा पलटवार

भाजपा विधायक संजय पाठक द्वारा कटनी को बड़ा कस्बा बताए जाने पर अंशु ने पलटवार करते हुए उनके परिवार पर जमीनों से जुड़े गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पाठक परिवार को लंबे समय तक कटनी का नेतृत्व करने का अवसर मिला, लेकिन विकास की अपेक्षित गति नहीं आई।

अंशु ने माइनिंग रिकवरी से जुड़े 443 करोड़ रुपये के दावे का उल्लेख करते हुए सरकार से मांग की कि यदि यह राशि वसूल की जाती है तो उसे कटनी के विकास में लगाया जाए। इन आरोपों पर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना उचित होगा।

NSUI ने साफ किया कि छात्र संघ चुनाव, शिक्षा व्यवस्था, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, लॉ कॉलेज और जनसमस्याओं को लेकर उसका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या रंधेलिया, कमल पांडे, IT सेल प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष सचिन गर्ग, अभिषेक प्यासी और पार्षद विनीत जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप! कटनी में जिला पंचायत सीईओ से जांच और कार्रवाई की मांग

कटनी बस स्टैंड पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, यात्रियों में मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा*