चांडक चौक पर जाम से निपटने ट्रैफिक पुलिस की नई पहल!अस्थाई डिवाइडर और प्लास्टिक कोन से बदलेगी यातायात व्यवस्था, अब सुगम और सुरक्षित आवागमन पर जोर

  fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

चांडक चौक पर जाम से निपटने ट्रैफिक पुलिस की नई पहल!अस्थाई डिवाइडर और प्लास्टिक कोन से बदलेगी यातायात व्यवस्था, अब सुगम और सुरक्षित आवागमन पर जोर

कटनी। शहर के प्रमुख चांडक चौक पर आए दिन यातायात के बढ़ते दबाव और जाम की समस्या को कम करने के लिए यातायात पुलिस ने पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा चौराहे पर अस्थाई डिवाइडर और प्लास्टिक कोन लगाकर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने का प्रयास किया गया है।

अनावश्यक क्रॉसिंग पर लगेगी रोक, जाम से मिलेगी राहत!

चांडक चौक शहर का प्रमुख चौराहा होने के कारण यहां वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है। ऐसे में यातायात के बढ़ते दबाव के बीच जाम की स्थिति से निपटना पुलिस के लिए चुनौती बना रहता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने अस्थाई डिवाइडर एवं प्लास्टिक कोन लगाकर वाहनों के आवागमन को निर्धारित दिशा में संचालित करने की व्यवस्था बनाई है।

इस व्यवस्था का उद्देश्य वाहनों की अनावश्यक क्रॉसिंग को रोकना, यातायात को सुव्यवस्थित करना और चौराहे पर जाम की स्थिति को कम करना है। साथ ही, यातायात पुलिस द्वारा मौके पर व्यवस्था की निगरानी भी की जाएगी, ताकि वाहन चालकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

 यातायात पुलिस की वाहन चालकों से अपील

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाएं, यातायात संकेतों का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। चौराहे पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े करने और गलत दिशा से प्रवेश करने से बचें।

अब देखना होगा कि यातायात पुलिस की यह पहल चांडक चौक पर जाम की समस्या को कम करने में कितनी कारगर साबित होती है। यदि व्यवस्था प्रभावी रहती है, तो शहर के अन्य व्यस्त चौराहों पर भी इस तरह के प्रयास यातायात को सुगम बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप! कटनी में जिला पंचायत सीईओ से जांच और कार्रवाई की मांग

कटनी बस स्टैंड पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, यात्रियों में मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा*