Posts

वनाग्नि से निपटने के लिए वन विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां*

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  वनाग्नि से निपटने के लिए वन विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां काटनी -वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए फायर सीजन शुरू होने से पहले ही फायर लाइनों का समुचित रखरखाव किया गया। इसके साथ ही वनाग्नि से संबंधित त्वरित सूचना के आदान-प्रदान के लिए डीएफओ कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (FSI) से प्राप्त अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग ने स्थानीय समुदाय को भी इस अभियान में सक्रिय भागीदार बनाया है। संयुक्त वन प्रबंधन समितियों (JFMCs) तथा महुआ फूल संग्रहकर्ताओं के साथ कई बैठकें आयोजित कर उन्हें जागरूक किया गया। गांवों में पंपलेट वितरित कर वनाग्नि के दुष्प्रभाव और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वन क्षेत्रों में वॉच टावरों और अन्य ऊंचे स्थानों से दिन-रात मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक रेंज को निगरानी के लिए 6 नए ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे आग की घटनाओं का शीघ्र पता लगाया जा सके। वन्य ...

जल है तो कल है" पानी बचाओ -जीवन बचाओ" खोहरी में निकली जागरूकता रैली, मझगवाँ फाटक में ‘जल मंदिर’ का शुभारंभ

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  "जल है तो कल है" पानी बचाओ -जीवन बचाओ" खोहरी में निकली जागरूकता रैली, मझगवाँ फाटक में ‘जल मंदिर’ का शुभारंभ  कटनी। “मुख्यमंत्री जन अभियान परिषद” के मार्गदर्शन एवं नवांकुर संस्था दिव्यांगजन कल्याण समिति, पौसरा के सहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 26 मार्च 2026 जिला कटनी के ब्लॉक कटनी के सेक्टर क्रमांक 1 मझगवाँ फाटक के ग्राम खोहरी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु एक सांकेतिक रैली निकाली गई। रैली के दौरान ग्रामवासियों को जल के महत्व, संरक्षण एवं उसके समुचित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। *“जल है तो कल है” एवं “पानी बचाओ – जीवन बचाओ”* जैसे नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया गया। इसके पश्चात दिनांक 27 मार्च 2026 को ग्राम मझगवाँ फाटक में आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु *“जल मंदिर (प्याऊ)”* का शुभारंभ किया गया, जिससे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर मंडल ...

जिला अध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर की अगुवाई मेंआम आदमी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन — नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का होगा शपथ ग्रहण, जुटेंगे दिग्गज

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  जिला अध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर की अगुवाई मेंआम आदमी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन — नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का होगा शपथ ग्रहण, जुटेंगे दिग्गज    कटनी -बरगवां। आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से एक बड़ा और महत्वपूर्ण कार्यक्रम 29 मार्च 2026 को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक इंडियन कॉफी हाउस, बरगवां में किया जाएगा। इस आयोजन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर द्वारा किया जा रहा है, जिसमें हाल ही में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही, उनके सम्मान में एक भव्य समारोह का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों को इस कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी नेतृत्व ने साफ तौर पर कहा है कि सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है, ताकि संगठन की एकजुटता और मजबूती ...

सलैया कोहारी में बिजली संकट गहराया, ग्रामीणों ने विधायक से लगाई गुहार* ।

  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari   * सलैया कोहारी में बिजली संकट गहराया, ग्रामीणों ने विधायक से लगाई गुहार* । विजयराघवगढ़ (कटनी)। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व के बीच जनपद विजयराघवगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैया कोहारी में बिजली संकट गहरा गया है। पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नवरात्र जैसे धार्मिक पर्व के समय बिजली कटौती से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में अंधेरा पसरा हुआ है और पीने के पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। ग्राम के पंच ने आरोप लगाते हुए बताया कि वे हर महीने नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं, इसके बावजूद उनकी और अन्य कई लोगों की बिजली काट दी गई है। उनका कहना है कि गांव के कुछ रसूखदार लोगों द्वारा भारी मात्रा में बिजली का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन उनके द्वारा बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जाता। इसी कारण विभाग ने पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है, जिससे ईमानदारी से बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ र...

महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52हजार की धोखाधड़ी करने वाले ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52हजार की धोखाधड़ी करने वाले ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार कटनी -ग्राम बरेली प्राथी रणजीत पटेल पिता घासीराम पटेल निवासी ग्राम बरेली ने रिपोर्ट की थी कि आरोपी दिलीप दुबे, मनीष पांडे,मुकुंदी पटेल, मुकेश पटेल के द्वारा मिलकर फरियादी के साथ महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। प्रार्थी रणजीत पटैल की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध कभाक 63/26 धारा 318(2),318 (4).319 (2),336 (3) 61 (2) बीएनएस का प्रकरण उक्त आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई जो दिनांक 26.03.26 को आरोपी मुकेश पटेल के द्वारा एस.आर.एम. फाउंडेशनऑफ इण्डिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया था जो उक्त अपने खुलवाये गये फर्जी बैंक खाते से आरोपी मनीष पांडे, दिलीप दुबे द्वारा अपने खाता में पैसा टांसफर कर लिया जाता था आरोपी मुंकूदी पटैल के नाम से भी आरोपी मुकेश पटेल द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाया था जिससे मनीष पांडे दिलीप दुबे अप...

निगम एमआईसी की बैठक, महापौर श्रीमती सूरी की अध्यक्षता में संपन्न*

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  निगम एमआईसी की बैठक, महापौर श्रीमती सूरी की अध्यक्षता में संपन्न बीएलसी हितग्राहियों की सूची का हुआ अनुमोदन , नगर विकास एवं नागरिक सुविधाओं के कई अहम विषयों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय  कटनी - नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक बुधवार 25 मार्च को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट, प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के हितग्राहियों की सूची का अनुमोदन, आईएचएसडीपी योजनान्तर्गत भवनों को आपसी सहमति से बदलने, चैराहों के नामकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाकर सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   बैठक के दौरान निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, उमेन्द्र ओमी अहिरवार, सुरेन्द्र गुप्ता, जयनारायण निषाद, श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, सुमन राजू मखीजा, तुलसा गुलाब बेन उपायुक्त शैलेष गुप्ता सहित निगम के समस्त विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही। * वित्तीय वर्...

भजिया में हुआ खण्डस्तरीय संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन विधायक बड़वारा की मौजूदगी में हुआ हितलाभ वितरण

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  भजिया में हुआ खण्डस्तरीय संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन विधायक बड़वारा की मौजूदगी में हुआ हितलाभ वितरण कटनी - राज्य शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 12 जनवरी से 4 चरणों में आयोजित संकल्प से सामाधान शिविर का ग्राम पंचायत भजिया जनपद पंचायत बडवारा में खण्डस्तरीय संकल्प से सामाधान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में विधायक  धीरेन्द्र बहादुर सिंह, विधायक विधानसभा क्षेत्र बडवारा, सांसद प्रतिनिधि  पदमेश गौतम,अनुविभागीय अधिकारी  प्रमोद चतुर्वेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुश्री प्रभा तेकाम, तहसीलदार  िऋषी गौतम आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्परता से परीक्षण कर पात्रता के अनुसार निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।  शिविर के दौरान अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि संकल्प से सम...