MPWLC कटनी में किसका चलता है ‘सिक्का’?नीरज दुबे के रसूख पर उठे सवाल, सरगम वेयरहाउस को ‘ब्लैकलिस्ट’ की धमकी का आरोप
fast News 9 chief editor -shailendra tiwari MPWLC कटनी में किसका चलता है ‘सिक्का’?नीरज दुबे के रसूख पर उठे सवाल, सरगम वेयरहाउस को ‘ब्लैकलिस्ट’ की धमकी का आरोप लिखित शिकायत के बाद MPWLC के प्रशासनिक तंत्र पर सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार कटनी -मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन यानी MPWLC के कटनी कार्यालय में इन दिनों प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला कर्मचारी नीरज दुबे से जुड़ा बताया जा रहा है, जिनके कथित प्रभाव और कार्यप्रणाली को लेकर वेयरहाउस संचालकों के बीच चर्चाएं तेज हैं। क्या कर्मचारी का रसूख वरिष्ठ अधिकारियों से भी बड़ा? वेयरहाउसिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच सवाल उठ रहा है कि आखिर नीरज दुबे के पास ऐसी कौन-सी प्रशासनिक भूमिका या अधिकार है, जिसके चलते उनके नाम से वेयरहाउस संचालकों में कथित दबाव की स्थिति बन रही है? चर्चा इस बात को लेकर भी है कि क्या किसी कर्मचारी द्वारा लिए गए निर्णय या दिए गए निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों की स्वीकृति के बिना प्रभावी हो सकते हैं? यदि नहीं, तो फिर ऐसे निर्देशों के पीछे विभागीय प्रक्रिया क्या ह...