Posts

सरपंच पर सनसनीखेज आरोप: घर में घुसकर चाकू की नोक पर अभद्रता, न्याय के लिए मां-बेटी पहुंचीं एसपी कार्यालय" थानों से नहीं मिली सुनवाई, अब पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

Image
fast News 9  chief editor -shailendra tiwari    सरपंच पर सनसनीखेज आरोप: घर में घुसकर चाकू की नोक पर अभद्रता, न्याय के लिए मां-बेटी पहुंचीं एसपी कार्यालय थानों से नहीं मिली सुनवाई, अब पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार कटनी। जिले के बड़वारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पौड़ी में एक महिला द्वारा ग्राम पंचायत पठरा के वर्तमान सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी सरपंच ने उसके घर में घुसकर चाकू की नोक पर उसके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में स्थानीय थाना और महिला थाना से कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पीड़िता अपनी वृद्ध मां के साथ एसपी कार्यालय कटनी पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। अकेलेपन का फायदा उठाने का आरोप पीड़िता रननो सिंह गौड़ के अनुसार, घटना के समय वह घर पर अकेली थी। उसके पति और मां किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत पठरा के सरपंच अशोक सिंह गौड़ कथित तौर पर उसके घर में जबरन घुस आए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे डराया-धमकाया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं। महिला का कहना है कि जब उस...

नौतपा की झुलसाती गर्मी में अग्नि तपस्या! हरिद्वार सिद्ध कुटी से पहुंचे अधोरी सिद्ध बाबा, सिद्धेश्वर धाम में जारी कठिन साधना

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  नौतपा की झुलसाती गर्मी में अग्नि तपस्या! हरिद्वार सिद्ध कुटी से पहुंचे अधोरी सिद्ध बाबा, सिद्धेश्वर धाम में जारी कठिन साधना  कटनी। नौतपा की भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच जहां आमजन गर्मी से बेहाल हैं, वहीं महाराणा प्रताप वार्ड स्थित सिद्धेश्वर धाम भाटिया में पूरी रामेश्वर पुरी राम जी बाबा स्थान (अमकुही काली मंदिर के पास) पर एक अद्भुत आध्यात्मिक साधना चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार सिद्ध कुटी से पहुंचे अधोरी सिद्ध बाबा द्वारा अग्नि तपस्या की जा रही है। अत्यधिक गर्मी के बावजूद बाबा अपनी कठिन साधना और तप में अडिग हैं। इस तपस्या को देखने और आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसी कठिन तपस्या को आत्मबल, संयम और लोक कल्याण की भावना से जोड़ा जाता है। स्थानीय धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने इष्ट मित्रों एवं परिवार सहित पहुंचकर दर्शन करें और यथाशक्ति सहयोग प्रदान करें, ताकि यह आध्यात्मिक अनुष्ठान सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके। सिद्धेश्वर धाम मे...

गंगा दशहरा पर्व पर ग्राम खम्हरिया नं.1 में ग्रामवासियों द्वारा जल स्त्रोत व कलश पूजन

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  गंगा दशहरा पर्व पर ग्राम खम्हरिया नं.1 में ग्रामवासियों द्वारा जल स्त्रोत व कलश पूजन कटनी -मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आह्वान पर गंगा दशहरा पर जन आंदोलन बनेगा “जल गंगा संवर्धन अभियान” इसी आशा के साथ प्रदेशभर में जल संरक्षण, श्रमदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम जल स्रोतों के संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया जिसमें आज मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेजसिंह केसवाल जी के निर्देशन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति व ग्रामवासियों के साथ गंगा दशहरा पर्व का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम जलस्त्रोत पूजन व कलश पूजन किया गया और साथ ही वृक्ष पूजन के साथ ग्राम के शिव मंदिर में भगवान शिव जी की पूजा आराधना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें ग्राम खम्हरिया के पूर्व सरपंच  गजराज यादव ने श्रीफल भेंटकर तिलक वंदन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात  गजराज यादव द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश और गंगा जी की आरती व भगवान शिव जी की आरती सामूहिक रूप से मिलकर की गई।  उन्हों...

पुरुषोत्तम मास में गूंजेगी श्रीहरि कथा की अमृतवाणी — रामनगर में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  पुरुषोत्तम मास में गूंजेगी श्रीहरि कथा की अमृतवाणी — रामनगर में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन कटनी। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर रामनगर क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 26 मई 2026 से 2 जून 2026 तक आयोजित होने वाली इस पुण्यदायी कथा में श्रद्धालु भगवान श्री श्यामा-श्याम जू की महिमा एवं श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित करेंगे। कथा का वाचन पूज्य पंडित सचिन शास्त्री जी महाराज द्वारा किया जाएगा, जिनकी मधुर वाणी एवं आध्यात्मिक प्रवचन श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। इस धार्मिक आयोजन की आयोजक एवं यजमान श्रीमती संगीता पुरुषोत्तम गुप्ता हैं। कथा का आयोजन नदी पार, केलवारा मोड़, रामनगर, जिला कटनी में किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि पुरुषोत्तम मास में आयोजित इस अत्यंत फलदायी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में सपरिवार एवं मित्रों सहित पहुंचकर कथा श्रवण करें तथा धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक पुण्य का लाभ प्राप्त कर...

वन भूमि पर ‘महाकब्जा’! 10+ एकड़ जंगल साफ कर बनाया साम्राज्य, 20 साल से जमे रसूखदार पर गंभीर आरोप — फॉरेस्ट विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  वन भूमि पर ‘महाकब्जा’! 10+ एकड़ जंगल साफ कर बनाया साम्राज्य, 20 साल से जमे रसूखदार पर गंभीर आरोप — फॉरेस्ट विभाग की भूमिका पर उठे सवाल हरे-भरे जंगल काटकर खेती और आलीशान मकान बनाने का आरोप, करोड़ों की वन संपदा पर कब्जे की चर्चा; जांच और कार्रवाई की मांग तेज कटनी जिले के पोंसरा पंचायत क्षेत्र से वन भूमि पर कथित अवैध कब्जे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने वन संरक्षण और विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की 10 एकड़ से अधिक शासकीय वन भूमि पर लंबे समय से कब्जा कर खेती और निर्माण कार्य किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपों के केंद्र में एक ऐसा रसूखदार व्यक्ति बताया जा रहा है, जो बीते 20 से 22 वर्षों से तेंदूपत्ता खरीदी समिति में प्रबंधकीय जिम्मेदारी से जुड़ा रहा है। सूत्रों का दावा है कि इसी प्रभाव का उपयोग करते हुए वन भूमि पर कथित रूप से कब्जा किया गया और वहां मौजूद पेड़ों की कटाई कर जमीन को खेती योग्य बनाया गया। स्थानीय सूत्रों और प्रत...

17 दिन बाद खत्म हुआ किसान न्याय सत्याग्रह: बड़वारा में युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  17 दिन बाद खत्म हुआ किसान न्याय सत्याग्रह: बड़वारा में युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन यूएस ट्रेड डील, बेरोजगारी और स्थानीय युवाओं की अनदेखी पर सरकार घिरी; बिरला और जेके सीमेंट प्लांट में स्थानीय रोजगार की उठी मांग कटनी जिले के बड़वारा मुख्यालय में पिछले 17 दिनों से जारी युवा कांग्रेस का किसान न्याय सत्याग्रह शनिवार को समाप्त हो गया। आंदोलन के समापन अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। अंतिम दिन सैकड़ों कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु अंशु मिश्रा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसान और युवा विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य और किसानों के अधिकारों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। नीट परीक्षा विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने...

NEET पेपर लीक पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन: डॉक्टर बनकर बेची झालमुड़ी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  NEET पेपर लीक पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन: डॉक्टर बनकर बेची झालमुड़ी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग कटनी | NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई (NSUI) ने कटनी के कचहरी चौक पर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने डॉक्टर की ड्रेस पहनकर, हाथों में डिग्री और तख्तियां लेकर झालमुड़ी बेचते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक के नेतृत्व में हुए इस सांकेतिक प्रदर्शन के माध्यम से छात्रों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में शिक्षित युवा रोजगार के अभाव में छोटे-मोटे काम करने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए NTA की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने कहा कि पिछले सात वर्षों में देश में 70 से अधिक पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लाखों छात्रों का भव...