कल से प्रारंभ सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की पूर्व संध्या पर महापौर ने लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा*
चीफ एडिटर- शैलेंद्र तिवारी * कल से प्रारंभ सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की पूर्व संध्या पर महापौर ने लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा* कटनी – श्री रंगनाथ नगर में कल 31 जनवरी से प्रारंभ होने वाली सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से ठीक एक दिन पूर्व शुक्रवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने पार्षद साथियों के साथ कथा पंडाल पहुँचकर नगर निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि इस सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में प्रसिद्ध कथा वाचकपंडित इंद्रेश जी उपाध्याय द्वारा अमृतमयी कथा वाचन कियाजाएगा। महापौर ने आयोजन स्थल पर पहुँचकर सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुएअधिकारियोंकोआवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्थिति का स्वयं अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तत्पर रहेगी। महापौर ने उपस्थित निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया...